Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 9 नवंबर 2022

वर्कगोवा में सरकारी नौकरी के लिए एक साल का वर्क एक्सपीरियंस अनिवार्य किया जाएगा: सीएम



 वर्कगोवा में सरकारी नौकरी के लिए एक साल का वर्क एक्सपीरियंस अनिवार्य किया जाएगा: सीएम

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के विभागों में भर्ती के लिए एक साल का एक्सपीरियंस  अनिवार्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए आवेदकों को सीधे सरकारी सेवा में नहीं लिया जाएगा। सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले निजी क्षेत्र में काम करके अनुभव प्राप्त करना होगा।

उत्तरी गोवा के तलेगांव में सावंत ने कहा कि भविष्य में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक साल का वर्क एक्सपीरियंस  अनिवार्य कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सरकार को कुशल कर्मचारी नियुक्त करने में मदद मिलेगी। सावंत ने कहा कि उचित कर्मचारियों का चयन सुनिश्चित करने के लिए भर्ती नियमों (आरआर) में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। सावंत ने यह भी कहा कि भविष्य में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती अनिवार्य की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें