Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

NVS Admit Card 2022 : नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज इस Link से करें डाउनलोड



 NVS Admit Card 2022 : नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज इस Link से करें डाउनलोड

NVS Admit Card 2022 : नवोदय विद्यालय समिति आज एनवीएस शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित होने जा रही परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) एवं मिसलिनियस कटेगरी टीचर्स और सीमित विभागीय परीक्षा 2022-23 के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के पदों पर भर्ती करेगा।

इन सभी परीक्षाओं का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक देश भर में विभिन्न शहरों बनाए गए केंद्रों पर किया जाएगा। इससे पहले एनवीएस पोर्टल navodaya.gov.in पर सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी गई थी। इसमें आवंटित परीक्षा तारीख के साथ-साथ शहर की जानकारी दी गई है। 

NVS Admit Card 2022: एडमिट कार्ड 25 नवंबर से करें डाउनलोड

-  navodaya.gov.in पर जाएं।

- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें