RRB NTPC Level 5 result: rrbcdg.gov.in पर आरआरबी ने एनटीपीसी लेवल 5 के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें चेक
RRB NTPC Level 5 result: आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 का परिणाम रिलीज कर दिया गया है। रेलवे रिक्रूटमें बोर्ड या आरआरबी (Railway Recruitment Board or RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी, एनटीपीसी लेवल 5 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर रिलीज किए गए हैं। इसलिए,जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।
बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 के रिजल्ट के अलावा कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 के लिए डीवी यानी कि डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन 5 दिसंबर, 2022 से शुरू होगा। हालांकि इसका डिटेल्ड शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। डीवी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों को ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए एक एसएमएस और ईमेल प्राप्त होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 परिणाम जांच करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 कटऑफ की जांच करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
RRB NTPC Level 5 result: आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 का परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 का परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, "पे लेवल 5 पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची" और "शॉर्टलिस्टिंग के लिए कट-ऑफ अंक" पर क्लिक करें। इसके बाद, स्क्रीन पर एक सूची प्रदर्शित की जाएगी। अब चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
बता दें कि, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में रेलवे एनटीपीसी लेवल 2,3, 4,5 परिणाम तिथि का शेड्यूल रिलीज किया है। अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी लेवल 3 और 4 के परिणाम क्रमशः जनवरी 2023 के चौथे और दूसरे सप्ताह में आएंगे। इसके अलावा, लेवल 2 के नतीजे 2 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें