Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 21 नवंबर 2022

UP Police SI, ASI Exam: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई भर्ती स्टेनो परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी



UP Police SI, ASI Exam:  यूपी पुलिस एसआई, एएसआई भर्ती स्टेनो परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

UP Police SI, ASI Exam : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ( UPPRPB UPPBPB ) ने एसआई (गोपनीय), एएसआई (क्लर्क) और एएसआई (लेखा) भर्ती 2020-21 का आशुलिपि (Steno) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यूपी पुलिस एसआई, एएसआई भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिकं से भी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई एएसआई भर्ती आशुलिपि परीक्षा का आयोजन 23 व 24 नवंबर को लखनऊ में किया जाएगा।

UP Police SI, ASI Steno Exam Admit Card Link

इससे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर स्टेनो टेस्ट के लिए पात्र 3008 अभ्यर्थियों की सूची, उनके टेस्ट का शेड्यूल जारी किया गया है। इस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी अपना अपना एडमिट कार्ड अब डाउनलोड किए जा सकते हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने वेबसाइट पर स्टेनो के प्रैक्टिस टेस्ट का लिंक भी उपलब्ध करवाया था। इस भर्ती में उप निरीक्षक (गोपनीय) के 295, उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 32, उप निरीक्षक (लिपिक) के 624, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 20 तथा सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 358 पद भर जाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें