Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 11 दिसंबर 2022

विश्व के महाद्वीप – उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका | North and South America



विश्व के महाद्वीप – उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका | North and South America


 उत्तरी अमेरिका

🔹उत्तरी अमेरिका महाद्वीप अलास्का से लेकर ग्रीनलैंड तक तथा फ्लोरिडा से लेकर मैक्सिको तक विस्तृत है |

🔹सन 1942 में सर्वप्रथम कोलंबस यहाँ पहुँचा था | ( कोलंबस ने अमेरिका की खोज की थी )

🔹क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका महाद्वीप एशिया एवं अफ्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है 

🔹जनसँख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका महाद्वीप एशिया, अफ्रीका एवं यूरोप के बाद विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है |

🔹उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख देश है – संयुक्त राज्य अमेरिका ( USA ), कनाडा तथा मैक्सिको है |

🔹कनाडा एक इंडियन शब्द है जिसका अर्थ ‘बड़ा गाँव’ होता है |

🔹49 डिग्री अक्षांश रेखा अमेरिका और कनाडा को अलग करती है |

🔹उत्तरी अमेरिका का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउन्ट मैकाले ( 6,194 मीटर ) है | यह अलास्का में स्थित है |

🔹प्रारंभ में, सन 1776 में, संयुक्त राज्य अमेरिका में मात्र 13 राज्य शामिल था | वर्तमान में अमेरिका में 50 राज्य है |

🔹उत्तरी अमेरिका की पाँच झीलों ( सुपीरियर झील, मिशीगन झील, ईरी झील, ह्यूरोन झील एवं ओंटोरियो झील ) के समूह को ‘महान झील’ कहते है |

🔹विश्व की सबसे बड़ी ताजे/मीठे पानी की झील, सुपीरियर झील है |

🔹उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान को ‘प्रेयरी’ कहते है |

🔹विश्व में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादित करने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है |

🔹विश्व में सर्वाधिक अखबारी कागज उत्पादित करने वाला देश कनाडा है | कनाडा का मॉन्ट्रियल कागज उद्योग विश्व भर में प्रसिद्ध है |

🔹विश्व में सर्वाधिक चाँदी उत्खनित करने वाला देश मैक्सिको है |


दक्षिण अमेरिका

🔹क्षेत्रफल की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 1,78,40,000 वर्ग किमी है। इस महाद्वीप में 15 देश स्थित है।

🔹दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील है।

🔹दक्षिण अमेरिका के 3 देश ( अर्जेंटीना, ब्राजील और चिली ), ऐसे देश है जो एक ही महाद्वीप में स्थित है और इनके नाम के प्रथम अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के A,B,C से प्रारंभ होती है, इसलिए इसे ABC के देश के नाम से जाना जाता है।

🔹विश्व में दक्षिण अमेरिका का देश क्यूबा ( CUBA ) ऐसा चार अक्षरीय राष्ट्र है, जिसमें अंग्रेजी वर्णमाला के प्रथम तीन अक्षर आते है।

🔹दक्षिण अमेरिकी देश “इक्वाडोर” का नाम भूमध्य रेखा से गुजरने के कारण पड़ा है।

🔹दक्षिण अमेरिका के दो स्थल अवरुद्ध देश है – बोलीविया और पैराग्वे।

🔹अपवाह की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन नदी ( ब्राजील ) है। यह नदी विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है।

🔹विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात ‘एंजिल जलप्रपात’ है, जो वेनेजुएला में स्थित है।

🔹दक्षिण अमेरिका में मुख्यतः तीन प्रजाति के लोग पाए जाते है – मंगोलायड, काकेशायड तथा निग्रिटो।

🔹दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का लगभग 40% भाग वनाच्छादित है, जो सभी महाद्वीपों में सर्वाधिक है।

🔹दक्षिण अमेरिका का उच्चतम बिंदु “अकानुकगआना” है, जबकि निम्नतम बिंदु “वटलडेस” है। इस महाद्वीप में स्थित विश्व का सबसे दक्षिणतम नगर “पुटांस ऐटिनाज” है।

🔹विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला “एंडीज” है। इस पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी एकांकगुआ है।

🔹दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका और वेस्टइंडीज को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते है।

🔹दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना में विस्तृत घास के मैदानों को “पम्पाज” कहते है।

🔹विश्व में सर्वाधिक कॉफी उत्पादित करने वाला देश ब्राजील है।

🔹विश्व का दूसरा सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादित करने वाला देश ब्राजील है।

🔹”कम्युनिटी ऑफ अमरीकन एंड कैरिबियन स्टेट्स” लैटिन अमेरिका तथा कैरिबियन देशों का एक क्षेत्रीय ब्लॉक है। इस नए संगठन में अमेरिका और कनाडा को छोड़कर दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के सभी देश सम्मिलित है।


उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका से संबंधित प्रश्न और उत्तर

1. अमेरिका की खोज किसने की ?

उत्तर : कोलंबस

2. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?

उत्तर : उत्तरी अमेरिका

3. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?

उत्तर : उत्तरी अमेरिका

4. कनाडा एक इंडियन शब्द है, जिसका अर्थ क्या है ?

उत्तर : बड़ा गाँव

5. 49 डिग्री अक्षांश रेखा किन देशों को अलग करती है ?

उत्तर : अमेरिका एवं कनाडा

6. उत्तरी अमेरिका का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है ?

उत्तर : माउंट मैकाले ( अलास्का )

7. उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान को क्या कहते है ?

उत्तर : प्रेयरी

8. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?

उत्तर : दक्षिण अमेरिका

9. देश ब्राजील किस महाद्वीप में स्थित है ?

उत्तर : दक्षिण अमेरिका

10. विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन-सी है ?

उत्तर : अमेजन नदी

11. विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है ?

उत्तर : एंजिल जलप्रपात ( वेनेजुएला )

12. एकांकगुआ किस पर्वत की सबसे ऊँची चोटी है ?

उत्तर : एंडीज पर्वत

13. विश्व में सर्वाधिक कॉफी उत्पादित करने वाला देश कौन-सा है ?

उत्तर : ब्राजील

14. दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना में विस्तृत घास के मैदानों को क्या कहते है ?

उत्तर : पम्पाज

15. दक्षिण अमेरिका के किन-किन देशों को ABC देश कहते है ?

उत्तर : अर्जेंटीना, ब्राजील और चिली

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें