Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 28 मार्च 2024

1 अप्रेल से बदलेगा स्कूलों का समयl शिविरा पंचांग के अनुसार ग्रीष्मकालीन समय सुबह 7.30 बजे से निर्धारित



 1 अप्रेल से बदलेगा स्कूलों का समयl शिविरा पंचांग के अनुसार ग्रीष्मकालीन समय सुबह 7.30 बजे से निर्धारित

दो पारी स्कूल सुबह 7 बजे से होंगे शुरू

बीकानेर. शिविरा पंचांग के अनुसार राज्य के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों का समय 1 अप्रेल से बदल जाएगा। ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार एक पारी स्कूल 1 अप्रेल से सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक लगेंगे। जबकि दो पारी विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। इसमें प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी।


एक पारी विद्यालय में सुबह 7.30 बजे प्रार्थना सभा 25 मिनट की होगी तथा प्रत्येक कालांश तथा मध्यांतर 25-25 मिनट के निर्धारित हैं। इस तरह 1 बजे स्कूल की छुट्टी होगी। दो पारी में लगने वाले स्कूलों में पहली पारी सुबह 7 बजे से 12.30 बजे तक होगी और दूसरी पारी 12.30 से शाम 6 बजे तक लगेगी। सरकारी स्कूल दो पारी में तभी संचालित होंगे, जब उच्चाधिकारियों की स्वीकृति होगी। हर साल इसके लिए स्वीकृति लेने का प्रावधान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें