23 व्याख्याताओं का स्थाईकरण
बीकानेर माध्यमिक शिक्षा विभाग में दो साल का परिवीक्षा काल पूरा होने पर 23 व्याख्याताओं का स्थाईकरण किया गया है। अब उन्हें नियमानुसार भत्ते एवं अन्य लाभ दिए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा के इतिहास एवं वाणिज्य संकाय के 23 व्याख्याताओं का राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से भर्ती वर्ष 2018 में चयन हुआ था। बादमें दस्तावेजों की जांच कर उन्हें नियुक्ति दी गई थी। दो साल का परिवीक्षाकाल पूरा होने के बाद उन्हें स्थाई किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें