लोकसभा चुनाव के बाद नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, आचार संहिता के बाद ही मिलेगी आरपीएससी को नई अभ्यर्थना
अजमेर. राजस्थान लोकसेवा आयोग को लोकसभा चुनाव के बाद नई भर्तियां मिलने की उम्मीद है। कार्मिक और अन्य विभागों के स्तर पर अभ्यर्थनाओं पर चर्चा जारी है। आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता, कृषि, कारागार, क.लेखाकार व अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है। ये भर्तियां कार्मिक, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद की जाती हैं।
12 विभागों की ये भर्तियां शामिल: साल 2024 में अभी तक आयोग को 12 विभागों की 1 हजार 394 पदों की भर्तियां मिली हैं। इनमें विधि रचनाकार, प्राध्यापक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, प्रोग्रामर, लाइब्रेरियन, पीटीआई, सहायक अभियोजन अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, कृति अधिकारी और अन्य विभागीय भर्तियां शामिल हैं।
2018-2022 में मिली थी बम्पर भर्तियां
आयोग को साल 2018 में विभिन्न विभागों के लिए 18 हजार भर्तियां मिली थी। इसके बाद 2022 में 17 हजार से ज्यादा भर्तियां मिली थी। इनमें आरएएस, सब इंस्पेक्टर, वरिष्ठ अध्यापक, कॉलेज शिक्षक और अन्य भर्तियां शामिल हैं। पिछले साल भी 8 हजार से भर्तियां मिली हैं। फिलहाल आचार संहिता भी लगी हुई है। आयोग को 4 जून को चुनाव परिणाम के बाद ही नई अभ्यर्थनाएं मिलनी की संभावना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें