Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 1 अप्रैल 2024

UPSSSC PET 2024: UPSSSC PET 2024 नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू किए जाने पर आई बड़ी खबर



 UPSSSC PET 2024: UPSSSC PET 2024 नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू किए जाने पर आई बड़ी खबर

UPSSSC PET 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। हर बार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सम्मिलित होते हैं। आयोग का उद्देश्य यह है कि जो भी मुख्य भर्तियो की परीक्षाएं है। उसमें भीड़ कम से कम हो और योग्य अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठ सके। इसलिए छटनी करने के लिए पेट परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। ताकि जो मुख्य परीक्षा है उसमें कम से कम छात्र बैठे। पेट का आयोजन इसी वजह से होता है लेकिन पेट 2021 का आयोजन हो चुका है पेट 2022 का आयोजन हो चुका है। पेट 2023 का आयोजन हो चुका है यानी तीन पेट हो चुके हैं अब चौथ पेट इस बार होने जा रहा है। पेट यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा जो कि 1 वर्ष प्रमाण पत्र की वैधता होती है और प्रत्येक वर्ष पेट का आयोजन होता है। पेट के बाद ढेर सारी भर्तियों के विज्ञापन निकाले जाते हैं।


UPSSSC पेट 2024 विज्ञापन और आवेदन पर ताजा जानकारी ( UPSSSC PET 2024 Notification And Online Form )

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2024 के विज्ञापन आने का उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2024 का जो नोटिफिकेशन है यह कब जारी होगा और आवेदन कब से शुरू होंगे? अभ्यर्थियों में सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2024 के नोटिफिकेशन और आवेदन से जुड़ी यह खबर समस्त अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। वैसे प्रत्येक वर्ष पुराने आंकड़ों को देखा जाए तो प्रारम्भिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जून के बाद जारी हो जाता है। इस बार भी जानकारी निकल कर आ रही है कि जून के बाद प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का नोटिफिकेशन घोषित कर दिया जाएगा और 2024 में पेट 2024 की परीक्षा सितंबर अक्टूबर तक में करा ली जाएगी।


इस वर्ष 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों के सम्मिलित होने की संभावना ( UPSSSC PET 2024 Latest News Today )

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से प्रत्येक वर्ष प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आयोजित होती है। लाखों की संख्या में अभ्यर्थी प्रतिभाग करते हैं लेकिन इस बार आंकड़े यह निकलकर आ रहे हैं कि आवेदको की जो संख्या है इस बार पेट 2024 के लिए 25 लाख के ऊपर हो सकती है। 2022 का पेपर हुआ था तो इस पेट 2022 में 37 लाख उम्मीदवारों के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया था। पेट 2023 में सिर्फ 20 लाख अभ्यर्थियों द्वारा ही रजिस्ट्रेशन किया गया था। लेकिन इस बार आंकड़ा यह है कि 25 लाख के ऊपर आवेदको की संख्या हो सकती है पेट के लिए योग्यता 12वीं पास ली जाती है अगर आप 10वीं में 12वीं पास के फॉर्म को भर सकते हैं।


UPPSC PET 2024 के लिए आयोग ने शुरू की तैयारी ( UPSSSC PET 2024 Notification Date )

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2024 के नोटिफिकेशन और आवेदन को लेकर आयोग के द्वारा तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। आप सभी की जानकारी के लिए बता देते हैं पेट 2024 के लिए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द समाप्त होने जा रहा है। अभी वर्तमान में लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। जिसकी वजह से आचार संहिता लगी हुई है और 4 जून के बाद ही पेट 2024 का नोटिफिकेशन जारी होने की सूचना है। लेकिन आयोग तैयारी अभी से ही कर रहा है आयोग ने बताया है कि पेट 2024 का इंतजार जल्द समाप्त होगा और बहुत जल्द ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।


FAQ's

प्रश्न- UPSSSC पेट 2024 का नोटिफिकेशन कब तक जारी हो सकता है ?

उत्तर- UPSSSC पेट 2024 का नोटिफिकेशन जून माह में जारी होने की संभावना है।


प्रश्न- UPSSSC PET 2024 में इस बार आवेदको की संख्या इस बार क्या रह सकती है ?

उत्तर- UPSSSC PET 2024 में इस बार आवेदको की संख्या 25 लाख के ऊपर रह सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें