UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के 26210 पदों पर भर्ती, पढ़ें 10 खास बातें
UP Police Constable Vacancy 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 पद और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती निकाली है। बहुत जल्द यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का जिम्मा संभालने वाली एग्जाम एजेंसी के चयन के लिए आवेदन मांगे हैं। कंपनियों को आवेदन के लिए 27 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है। यहां जानें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 से जुड़ी 10 खास बातें
1- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) ने नोटिफिकेशन में कहा है कि कांस्टेबल के 26210 पद और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है।
2- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।
3- पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी।
4- आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
5- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एग्जाम एजेंसी से 5000 प्रश्नों का क्वेश्चन बैंक तैयार करवाएगा। इस प्रश्न बैंक में से फाइनल प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा।
6- नोटिफकेशन में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया है कि टेंडर डालने वाली कंपनी में क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए। उसके कितने कर्मचारी होने चाहिए और उसका टर्नओवर कितना होना चाहिए। टेंडर में कंपनियों को शारीरिक मौपतौल (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टेज के लिए 85 हजार अनुमानित उम्मीदवारों बताए गए हैं।
7- परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।
8-उम्मीदवार यह ध्यान रखें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है और न ही यह बताया गया है कि यह किस दिन जारी होगा। लेकिन यह तय हो गया है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी।
9- जिस कंपनी को भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फाइनल सेलेक्शन लिस्ट, हेल्पलाइन समेत कई अन्य काम देखेगी।
10- उम्मीद है कि भर्ती का नोटिफिकेशन जनवरी अंत में जारी हो और फरवरी में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव के चलते राज्य लगी आचार संहिता भर्ती नोटिफिकेशन निकालने की राह में बाधा बन सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें