Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- मेरी सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को समायोजित किया जाएगा



 UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- मेरी सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को समायोजित किया जाएगा

डबल इंजन सरकार की इस चुनाव में जनता पटरी ही उखाड़ देगी। बाढ़ से ज्यादा लोग छुट्टा सांड़ से परेशान हैं। प्रदेश में बसपा व कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा। भाजपा से ज्यादा झूठ बोलने वाली कोई पार्टी ही नहीं है। बलरामपुर नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने केवल समाज में नफरत पैदा करने का काम किया। नोटबंदी के बाद न तो काला धन आया और न ही भ्रष्टाचार खत्म हुआ। डीएपी का दाम वही है लेकिन बोरी से पांच किलोग्राम खाद कम कर दी गई। किसानों की उपज का भुगतान मात्र 15 दिन में किया जाएगा। छुट्टा जानवरों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा। जो हमारी गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं इस समय उनके घर से खुद धुआं निकल रहा है। शिक्षा मित्रों को भाजपा सरकार ने धोखा दिया।

मेरी सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को समायोजित किया जाएगा। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार बनी तो 22 लाख नौजवानों को आईटी सेक्टर में रोजगार दिया जाएगा। एंबुलेंस की संख्या दोगुनी की जाएगी। डायल-112 की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। जो लोग कानून व्यवस्था की बात करते हैं उनके ही राज में सबसे ज्यादा मौतें पुलिस हिरासत में हुई है। बहन-बेटियों की आबरू रोज नीलाम हो रही है। कोरोना काल के दौरान बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। संविदा व आउट सोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करेंगे। लोगों को अब सरकारी नौकरी दी जाएगी। बिजली की बढ़ी दरों से परेशान लोगों को 300 यूनिट की बिजली दी जाएगी। किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी। प्रदेश में भाजपा ने एक भी बिजली घर नहीं बनवाया।

सपा की सरकार बनी तो फौज में भर्ती निकाली जाएगी। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। अस्पतालों में गरीबों का इलाज और सारी जांचे मुफ्त में होगी। सिर्फ बाबा ही ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में अपने ऊपर दर्ज मुकदमें वापस लिए। आप लोग सपा की सरकार बनाईए हम कोड़री घाट की तरह मथुरा बाजार घाट पर पुल बनाएंगे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान बसपा और कांग्रेस पर भी कटाक्ष किए। लोगों से जिले की चारो सीटों पर सपा के लिए समर्थन तथा वोट भी मांगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्व ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद व मुश्तीक अहमद ने लकड़ी का हल भेंटकर उनका स्वागत किया। मंच का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजीज खान ने किया। पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता विनय कुमार पांडेय  ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहणा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, ओंकार नाथ पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, फ्लावर, अंकित सिंह सूर्यवंशी, आनंद कुमार सिंह अन्नू सहित सभी प्रत्याशी व तमाम लोग मौजूद रहे। 

तुलसीपुर में पार्टी  का दिया हवाला

अपने संबोधन के बाद अखिलेश यादव जिले के चारो प्रत्याशियों का परिचय विधानसभावार लोगों से करा रहे थे। जब तुलसीपुर प्रत्याशी की बारी आई तो उन्होंने कहा कि तुलसीपुर में कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं कि मुझे अपने पूर्व विधायक को चुनाव लड़ाना पड़ा। इनका भी ख्याल आप लोग अवश्य रखेंगे। उनका यह बयान सभा में ही चर्चा का विषय बन गया। लोग इस बयान का अलग-अलग मतलब निकालते दिखे।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें