Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 20 मई 2022

CTET 2022: जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, अभ्यर्थी कितनी बार ले सकते हैं इस परीक्षा में हिस्सा और इसमें सफल होने के बाद कहाँ मिलती है नौकरी, जानें यहाँ



CTET 2022: जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, अभ्यर्थी कितनी बार ले सकते हैं इस परीक्षा में हिस्सा और इसमें सफल होने के बाद कहाँ मिलती है नौकरी, जानें यहाँ

सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों युवा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और आम तौर पर जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन मई महीने में ही जारी किया जाता है। 

हालांकि इस संबंध में अभी तक CBSE ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी सप्ताह में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।  

अभ्यर्थी कितनी बार ले सकते हैं इस परीक्षा में हिस्सा :

CTET में हिस्सा लेने वाले कोई अभ्यर्थी अगर इस परीक्षा में असफल हो जाते हैं या उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो वो अगले CTET में शामिल होकर अपने स्कोर को सही कर सकते हैं। दरअसल अभ्यर्थी जितनी बार चाहे उतनी बार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या निश्चित नहीं होती है और 60 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी सफल घोषित किये जाते हैं।

CTET में सफल होकर कहाँ बना सकते हैं करियर :

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी केलिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली शिक्षकों की भर्तियों के ऊपर ध्यान देना चाहिए।

किस पैटर्न पर होती है परीक्षा :

CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, पेपर 2 में  बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञानया सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें