मांगों वाले पोस्टर लहराए, पदोन्नति की मांग
पोकरण. प्राथमिक अध्यापक संघ लेवल प्रथम की ओर से पदोन्नति अभियान सेवा का सम्मान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रविवार को पोस्टर फोटो दिवस मनाया गया। प्रदेशाध्यक्ष विजय सुथार ने बताया कि शिक्षकों ने अपने हाथों में पदोन्नति से संबंधित मांगों वाले आकर्षक पोस्टर लहराए और सरकार से पदोन्नति की सामूहिक मांग की। उन्होंने कहा कि लेवल प्रथम अध्यापकों की पदोन्नति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि वर्षों से निष्ठा, समर्पण व सेवा का सम्मान भी है। इसी मांग को लेकर अभियान शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश सोनी ने कहा कि शिक्षक एकजुट होकर सेवा के सम्मान के इस अभियान के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे है। प्रदेशाध्यक्ष सुथार ने कहा कि प्रदेश के प्रथम लेवल के हजारों शिक्षकों की वर्षों की मेहनत व सेवा का सम्मान करते हुए पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण करने की जरुरत है। प्रदेश सहमीडिया प्रभारी बरकत मेहर, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रकांता, कल्पना व्यास, पोकरण ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम जोशी, संतोष, अरुणा व्यास, बिट्टू बाला, संतोषकुमारी, कांता वर्मा, मीनाक्षी रंगा, जुगलकिशोर, स्वरूप, त्रिलोक सुथार आदि ने पोस्टर को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया।
यहां भी हुआ कार्यक्रम
प्राथमिक अध्यापक संघ लेवल प्रथम जिला कार्यकारिणी की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रोहित विश्नोई के नेतृत्व में सुनील, शिशपाल, रविन्द्र, प्रकाश सहित शिक्षकों ने पोस्टर के माध्यम से योग्य शिक्षकों को पदोन्नति के अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें